इंडिया गेट से नेशनल वॉर मेमोरियल में शिफ्ट हुए 1971 के युद्ध के प्रतीक राइफल और हेलमेट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Abp live
1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों की याद में इंडिया गेट पर लगाई गई राइफल और हेलमेट को अब हाल ही में नेशनल वॉर मेमोरियल में शिफ्ट कर दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले इंडिया गेट से अमर जवान ज्योति को नेशनल वॉर मेमोरियल ले जाया गया था, तब विपक्ष ने काफी हंगामा किया था और इसे भारतीय सैनिकों का अपमान बताया था।
