यमुना नदी के जलस्तर में आज फिर से बढ़ोतरी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली में यमुना नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह 8 बजे जलस्तर 205.50 मीटर दर्ज किया गया है। राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ जाने से दिल्ली में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार अलर्ट है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।