अभी मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे ऋषभ पंत, जानिए अब कैसी है क्रिकेटर की हालत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
क्रिकेटर ऋषभ पंत फिलहाल मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे। अस्पताल पहुंचकर उत्तराखंड सीएम ने हादसे में घायल क्रिकेटर का हाल जाना। उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। पीठ में काफी रगड़ होने से ऋषभ को दर्द की परेशानी हो रही है। ऋषभ ने बताया कि उन्हें कार चलाते समय कुछ गड्ढ़ा या काली चीज दिखी। इसकी वजह से कार बेकाबू हो गई।
