सुबह ज्यादा देर तक सोने वाले टीनएजर्स में होता है डायबिटीज का खतरा: शोध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Medical
जो टीनएजर्स रोजाना सुबह देर से जागते हैं, उन्हें डायबिटीज समेत सेहत संबंधी समस्याएं होने का जोखिम ज्यादा होता है। क्योंकि वे थके होने पर ज्यादा शुगर का सेवन करते हैं। यह दावा अमेरिका की ब्रिंघम यंग यूनिवर्सिटी की ताजा स्टडी में किया। इसके लिए हफ्तेभर तक रात को 6.5 घंटे की नींद लेने पर और अगले हफ्ते में रात को 9.5 घंटे सोने और उठने के बाद खाने की मॉनिटरिंग की।
