गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे पर सड़क हादसा, 2 मासूमों समेत 5 लोगों की मौत, 6 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
यूपी में गुलावठी-बुलंदशहर हाईवे पर बराल गांव के पास कैंटर और स्कार्पियो की टक्कर में 2 मासूमों समेत 5 लोगों की मौत हुई। हादसे में 6 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायलों का इलाज जारी है। सभी बुलंदशहर से थे और बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। डीएम और एसएसपी ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है।
