कनाडा में गुरु नानक देव जी के नाम पर होगा सड़क का नामकरण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कनाडा के ब्रैंपटन के इंडो-कनाडाई इलाके में डिक्सी रोड का नाम अब श्री गुरु नानक देव के नाम पर होगा। सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के सम्मान में ब्रैंपटन सिटी काउंसिल ने सर्वसम्मति से डिक्सन रोड और ग्रेट लेक्स रोड के बीच की रोड का नाम गुरु नानक स्ट्रीट रखने का प्रस्ताव पास किया। ब्रैंपटन के 2 लाख सिखों ने इसपर खुशी जताई।
