रोजर फेडरर ने लिया टेनिस से संन्यास, आखिरी टूर्नामेंट में हारे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रोजर फेडरर करियर के आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप में हारे। इसी के साथ उन्होंने टेनिस से संन्यास लिया। फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के खिलाफ रोजर फेडरर और राफेल नडाल की जोड़ी 4-6, 7-6 (2), 11-9 से हारी। मैच के बाद फेडरर भावुक दिखे। टेनिस कोर्ट से उन्होंने लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वह नोवाक जोकोविच से मिले। वहीं, नडाल भी फेडरर की विदाई को लेकर भावुक नज़र आए।
