पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में मकान की छत गिरी, छह लोग दबे, दो लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pardaphash
आज सुबह पुरानी दिल्ली के चांदनी महल इलाके में चितली कबर स्थित एक मकान की छत गिरने से छह लोग उसमें दब गए, जिनमें से मां-बेटा समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर है। तड़के लगभग पौने बजे यह हादसा हुआ। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
