x

150 करोड़ रुपये से लबालब मिला कमरा, टैक्स चोरी का ऐसे छुआ 'शिखर'

Shortpedia

Content Team
Image Credit: shortpedia

शुक्रवार को कानपुर में एक व्यापारी के घर पर इनकम टैक्स का छापा पड़ा. इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर से विभाग को इतने रुपये मिले कि उन्हें गिनने के लिए 8 मशीनें मंगवानी पड़ी. दरअसल, अहमदाबाद की GST Intelligence टीम ने पिछले दिनों चार ट्रकों को पकड़ा था, जिनमें पान मसाला और दूसरा कच्चा माल सप्लाई किया जा रहा था. जब पुलिस ने इन ट्रकों की जांच की तो पता चला कि इनमें ले जाए जा रहे सामान का Invoice ही नहीं था.