रोस्कोस्मोस ने दी धमकी- प्रतिबंध नहीं हटे तो क्रैश हो सकता है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: BGR
रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख ने धमकी दी कि उसके खिलाफ लगे पश्चिमी देशों और अमेरिका के प्रतिबंध इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण बन सकते हैं। पहले रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने कहा था कि आईएसएस इन हालातों में भारत या चीन पर गिर भी सकता है। रूस की समाचार एजेंसी तास ने ये भी बताया है कि अंतरिक्ष स्टेशन की ऊंचाई को बढ़ा दिया गया है।
