शख्स के खाते में गलती से जमा हुए 11,677 करोड़ रुपये, मिली पलभर की खुशी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बैंकिंग गड़बड़ी के कारण लोगों के खातों में गलती से मोटी रकम जमा होने के कई मामले सामने आते रहे हैं। अब गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में भी ऐसा ही मामला सामने आया है। वहां तकनीकी खामी के चलते एक शख्स के डीमैट खाते में 11,677 करोड़ रुपये जमा हो गए। इससे वह खुशी से झूम उठा। हालांकि, उसकी यह खुशी कुछ देर ही रही और बैंक ने अपनी गलती सुधारते हुए इस बड़ी रकम को वापस ले लिया।