2.18 करोड़ रुपए की 'पोर्श 911 ’कार का अहमदाबाद पुलिस ने काटा 27.68 लाख रुपए का चालान
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुजरात के रणजीत नाम के एक व्यक्ति नें टैक्स बचाने के लिए झारखंड से 2.18 करोड़ रुपए में पोर्श 911 कार खरीदी और वहीं से पास बनवाया। फिर कार को गुजरात की सड़कों पर बिना नम्बर प्लेट के दौड़ाने लगा। जब ट्रैफिक पुलिस ने इस बिना नम्बर वाली कार को रोका तो इस शख्स के पास कागजात भी नही थे। इसके लिए रणजीत को 27.68 लाख रुपए का जुर्माना भरना पड़ गया।
