अग्निपथ स्कीम पर बवाल जारी, 200 ट्रेनें प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
नरेंद्र मोदी सरकार ने मंगलवार को सेना में बहाली के लिए 'अग्निपथ' योजना की घोषणा की। देश के कई राज्यों में इसका जमकर विरोध हो रहा है। बिहार और यूपी में इसका सबसे अधिक असर देखने को मिल रहा है। अग्निपथ के खिलाफ चल रहे आंदोलन के कारण कुल 200 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। देशभर में 35 ट्रेनें रद्द कर दी, जबकि 13 को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया है।
