'अग्निपथ योजना' पर बिहार में बवाल, युवाओं ने ट्रेनें रोकी, आगजनी और तोड़फोड़
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
सेना में भर्ती की केंद्र सरकार की नई स्कीम 'अग्निपथ' बिहार के युवाओं को रास नहीं आई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 'अग्निपथ योजना' की घोषणा करने के 24 घंटे बाद ही बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में जमकर बवाल हुआ। प्रदेश के कई जिलों में कहीं आगजनी, पथराव और तोड़फोड़ हुई और छात्रों ने रेलवे ट्रैक ही जाम कर दिया है। जिससे घंटों तक ट्रेनें प्रभावित रही हैं।
