रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में अब टेंपरेरी सीजफायर का किया ऐलान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: France 24
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के दसवें दिन रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में संघर्षविराम की घोषणा की। रूस ने यूक्रेन के दो दक्षिणी शहरों मारियुपोल और वोल्नोवाखा में अस्थायी युद्धविराम की घोषणा की ताकि मानवीय गलियारों के जरिए नागरिकों को निकालने में मदद मिल सके। मॉस्को में रक्षा मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। संघर्ष विराम सुबह 10 बजे यानी दोपहर डेढ़ बजे आईएसटी से प्रभावी हुआ।
