रूस ने भारत में आतंकी हमले की साजिशकर्ता आईएस हमलावर को पकड़ा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: free press journal
रूसी सुरक्षा एजेंसी ने एक आत्मघाती आईएस हमलावर को पकड़ा। वह भारत में आत्मघाती हमले करने की साजिश कर रहा था। हमलावर फिदायीन मध्य एशिया के एक देश का मूल निवासी है। आतंकी ने कबूला कि आईएस भारत में हमले और शीर्ष नेता पर हमले की साजिश बना रहा है। एजेंसी ने आतंकी का नाम फिलहाल उजागर नहीं किया। बीजेपी का एक शीर्ष नेता उस हमलावर के निशाने पर था।
