यूक्रेन जंग के चलते रूस ने दोगुना किया रक्षा खर्च
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Reuters
रूस ने 2023 के लिए अपने रक्षा खर्च को दोगुना कर दिया। अब रूस का रक्षा खर्च 8.28 लाख करोड़ हो गया। ये भारत के डिफेंस बजट से करीब सवा 2 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। रूस ने पहले 2023 के लिए रक्षा खर्च 4.47 लाख करोड़ तय किया था। लेकिन, शुरुआती 6 महीनों में उसने 12% यानी 52 हजार करोड़ रुपए ज्यादा खर्च किए, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।