रूस ने निप्रो, कीव और जापोरीज्जया में गिराईं मिसाइलें, बंकर में रहने को मजबूर यूक्रेनी लोग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
रूस ने कई यूक्रेनी शहरों पर मिसाइल अटैक किए। साथ ही दक्षिण ओडेसा क्षेत्र और निप्रो शहर को भी निशाना बनाया। रूस ने एक पावर डिफेंस प्लांट को निशाना बनाया। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और जापोरीज्जया में भी मिसाइल गिराईं। यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में मिसाइल हमलों की आशंका के बीच पोलतावा, खार्कीवस, खमेल्नित्स्की और रिव्ने क्षेत्र के अधिकारियों ने लोगों से बंकर में रहने की अपील की।
