रूस ने आईसीसी अभियोजक, ब्रिटेन के मंत्रियों पर लगाए प्रतिबंध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Tv
रूस ने अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय अभियोजक पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की। ये वही अभियोजक हैं जिन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गिरफ्तारी की मांग की थी। ब्रिटेन के मंत्रियों जिन्होंने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण का विरोध किया था, उन पर भी बैन लगाया गया है। मॉस्को ने भी प्रतिशोधात्मक उपाय के रूप में ब्रिटेन के 54 नागरिकों को रूस में प्रवेश करने से रोककर अपनी स्टॉप सूची का विस्तार किया।