बड़े एक्शन की तैयारी में रूस, सैटेलाइट तस्वीरों में दिखा 64 किलीमीटर लंबा सैन्य काफिला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: military times
बातचीत बेनतीजा रहने के बाद रूस ने यूक्रेन पर बड़े एक्शन की तैयारी की। अमेरिकी कंपनी मैक्सर टेक्नालॉजी से प्राप्त सैटेलाइट तस्वीरों में रूसी सेना का 64 किलोमीटर लंबा विशाल काफिला यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर बढ़ता दिख रहा है। बता दें काफिला उत्तरी कीव की ओर जाता दिख रहा है। रूसी सेना का काफिला एंटोनोव एयरपोर्ट के पास और राजधानी कीव से चंद किलोमीटर दूर रह गया है।
