नाटो शिखर वार्ता के बाद रूस ने यूक्रेन पर बढ़ाए हमले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: tv9hindi
नाटो द्वारा मॉस्को को पश्चिमी सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा प्रत्यक्ष खतरा करार देने व यूक्रेनी संकटग्रस्त सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण की योजना पर सहमत होने के बाद हमलों में तेजी बढ़ा दी है। यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा है कि, रूसी सेना पूर्वी शहर लिसिचंस्क से लोगों को निकालने की कोशिश में है। बता दें कि इसके लिए पूर्वी प्रांत में उसने घेराबंदी करने का प्रयास भी किया है।