रूस की इज्युम शहर और नीपर नदी के पास हमले की योजना, यूक्रेन ने तबाह किया रूसी हथियार डिपो
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रूस-यूक्रेन युद्ध 47वें दिन भी जारी है। अब रूस का फोकस पूर्वी यूक्रेन पर है। इस क्रम में रूसी सेना इज्युम शहर और नीपर नदी के आसपास देखी गई। अमेरिकी विशेषज्ञों के मुताबिक, रूस की नदी के आसपास हमले की योजना है। वहीं, आक्रामक होते हुए यूक्रेन ने पहले बश्तांका में क्रूज मिसाइल से भरे रूसी ट्रक पर हमला किया और उसके बाद लुहांस्क में रूसी हथियार डिपो तबाह किया।