रूस नहीं देगा अमेरिका को परमाणु हथियारों की जानकारी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Pbs
रूस के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर ने बुधवार को ऐलान किया है कि वो अब से न्यू स्टार्ट ट्रीटी के तहत अपने नए परमाणु हथियारों की टेस्टिंग की जानकारी अमेरिका को नहीं देगा। दरअसल, फरवरी में यूक्रेन जंग का एक साल पूरा होने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने देश को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के साथ अपने परमाणु समझौते को सस्पेंड करने का ऐलान किया था।
