रूसी सेना ने क्रेमातोर्स्क रेलवे स्टेशन पर किया मिसाइल अटैक, 50 की मौत, 100 से अधिक घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ABC News
रूस-यूक्रेन जंग के 44वें दिन रेलवे स्टेशन पर रूसी सेना के मिसाइल अटैक में करीब 50 लोग मारे गए और 100 से अधिक लोग घायल हुए। अटैक के वक्त पूर्वी दोनेस्क के क्रेमातोर्स्क रेलवे स्टेशन पर हजारों लोग मौजूद थे। जेलेंस्की बोले, "हमारे सामने खड़े होने का हौसला न होने के कारण रूसी सैनिक पागलपन का शिकार होकर हमारी नागरिक आबादी को मार रहे हैं। इसकी सजा देना जरूरी है।"
