यूक्रेन के मेरेफा में रूसी सेना ने मचाई तबाही, स्कूल और कम्युनिटी सेंटर पर की भीषण बमबारी; 21 लोगों की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
यूक्रेन के उत्तर पूर्वी शहर खारकीव के पास मेरेफा में एक सामुदायिक केंद्र और एक स्कूल पर बमबारी में 21 लोगों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मेरेफा के मेयर वेनियामिन सितोव ने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के यह हमला हुआ. खारकीव क्षेत्र में भारी बमबारी हो रही है क्योंकि रूसी सेना क्षेत्र में बढ़त बनाने की कोशिश में है.