दक्षिणी यूक्रेन के शहर मायकोलीव पर रूस का हमला, दो की मौत और 20 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: republic world
रूस ने दक्षिणी यूक्रेन के मायकोलीव शहर पर मिसाइलों से हमले किए। इनमें दो लोग मारे गए और एक बच्चे समेत 20 लोग घायल हुए। हमले में चार आवासीय इमारतें और एक बुनियादी ढांचा पूरी तरह नष्ट हो गया। यूक्रेन ने दावा किया कि उसने ओडेसा क्षेत्र के दक्षिण में रूसी कब्जे वाले स्नेक द्वीप में सैनिकों व गोला-बारूद ला रही एक रूसी नौसेना की टगबोट पर हमला किया था।
