x

रूस के जंगी जहाज 13,000 किलोमीटर की पेट्रोलिंग कर लौटे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: reuters

रूसी नौसेना के जंगी जहाज चीनी युद्धपोतों के साथ प्रशांत महासागर में 21 दिन से ज्यादा की पेट्रोलिंग के बाद वापस लौट आए। इस दौरान जंगी जहाजों के बेड़े ने 13,000 किलोमीटर की दूरी तय की। ये जहाज अमेरिका के पश्चिमी तट के करीब तक पहुंचे थे। रूस के युद्धपोतों ने, चीनी नौसेना के जहाजों की एक टुकड़ी के साथ, जापान सागर, ओखोत्स्क सागर, बेरिंग सागर और प्रशांत महासागर का गश्त किया।