रूस-यूक्रेन युद्ध के 100 दिन पूरे, 1,900 शैक्षणिक संस्थान रूसी हमलों में तबाह
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
यूक्रेन पर रूस के हमले के 100 दिन पूरे हुए। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 30 हजार रूसी सैनिक मारे गए। यूक्रेन के सैकड़ों सैनिक रोज मारे जा रहे। करीब 70 हजार यूक्रेनी अब तक मारे गए। युद्ध के चलते दोनों तरफ से कुल जान गंवाने वालों की संख्या एक लाख से ज्यादा है। हमलों में 50 रेल ब्रिज, 500 फैक्टरी, 500 अस्पताल, 38,000 रिहायशी इमारतें तबाह हुईं। 2.20 लाख से ज्यादा परिवार बेघर हुए।
