गुजरात में सागर नमक फैक्ट्री की दीवार ढही, 12 मजदूरों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Zee News
मोरबी जिले के हलवद में एक नमक कारखाने की दीवार गिरने से पांच महिलाओं समेत 12 मजदूरों की मौत हो गई। दीवार के मलबे में करीब 30 मजदूर दब गए। मृतकों और घायलों को जेसीबी मशीन की मदद से निकाला गया। घायलों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। घायलों में कईयों की हालत गंभीर है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
