पशुओं के लिए देश की पहली चलित IVF लैब का संत मुरारी बापू ने किया लोकार्पण
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ani
देश में पशुओं के इन विट्रो फर्टिलाइजेशन IVF के लिए पहली चलित लैब का लोकार्पण गुजरात के अमरेली में संत मुरारी बापू और केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने किया। अमरेली में सारही तपोवन आश्रम के भूमिपूजन कार्यक्रम में इस मोबाइल आईवीएफ वैन का उद्घाटन किया गया। केंद्र सरकार और अमर डेयरी के संयुक्त उपक्रम में यह वैन संचालित की जाएगी। यह पशुओं के लिए देश की पहली आईवीएफ वैन है।
