साक्षी का हत्यारा गिरफ्तार, शरीर पर थे चाकू के 16 जख्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Live Hindustan
दिल्ली के शाहबाद में 16 साल की लड़की की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले। पुलिस ने 20 साल के आरोपी साहिल को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया। साहिल ने 6 बार साक्षी के सिर पर पत्थर भी पटका था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।