ब्रिटिश महारानी के जन्मदिन पर सलमान रुश्दी को मिलेगा कंपेनियन ऑफ ऑनर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Weekly
ब्रिटेन की महारानी एलिथाबेथ द्वितीय के जन्मदिन पर भारतीय मूल के लेखक सलमान रुश्दी को कंपेनियन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा। कभी भी ये पुरस्कार एक बार में 65 से अधिक लोगों को नहीं दिया जाता। मुंबई में जन्मे रुश्दी अपने उपन्यास मिडनाइट्स चिल्ड्रन के लिए बुकर पुरस्कार जीत चुके हैं। ब्रिटेन के शाही परिवार की तरफ से नाइटहुड के बाद कंपेनियन ऑफ ऑनर दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार है।
