सलमान रुश्दी की हालत सुधरी, वेंटिलेटर से हटाया गया, आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
न्यूयॉर्क में जानलेवा हमला के बाद लेखक सलमान रुश्दी की हालत सुधरी है। उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। खबरों के मुताबिक, वह बोल पा रहे हैं। सलमान पर अटैक करने वाले 24 वर्षीय हादी मातर ने खुद को निर्दोष बताया। शिया चरमपंथ से सहानुभूति रखने वाले मातर ने लेखक के गले पर चाकू से करीब 15 बार हमला किया। जिसके बाद रुश्दी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
