x

नालंदा विश्वविद्यालय में नए साल से होगी सनातन धर्म की पढ़ाई

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

बिहार के चर्चित नालंदा विश्वविद्यालय में नए साल से सनातन धर्म (हिन्दू स्टडीज) की पढ़ाई शुरू होने वाली है। इसके लिए स्नातकोत्तर हिन्दू स्टडीज के प्रथम बैच के नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नालंदा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सुनैना सिंह ने बताया कि इस पाठ्यक्रम की पढ़ाई राजगीर परिसर में 17 जनवरी, 2022 से शुरू हो जायेगी। यह दो साल का फुल-टाइम पाठ्यक्रम है और इसकी पढ़ाई ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों माध्यमों से की जा सकेगी।