देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बनने के करीब सानिया मिर्जा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
मिर्जापुर की सानिया मिर्जा देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बन सकती हैं। एनडीए में 149वीं रैंक और फ्लाइंग विंग में दूसरा स्थान हासिल करने वाली सानिया के पिता पेशे से टीवी मैकेनिक हैं। फ्लाइंग विंग में केवल दो ही सीट है और एनडीए में मात्र 19 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। सब कुछ ठीक रहा तो सानिया देश की पहली मुस्लिम महिला फाइटर पायलट बन सकती हैं।
