x

संजय अरोड़ा होंगे दिल्ली पुलिस के नए प्रमुख, 1 अगस्त को संभालेंगे पद

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Newsbyte

तमिलनाडु कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संजय अरोड़ा को दिल्ली पुलिस का नया प्रमुख बनाया गया है। फिलहाल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक पद पर तैनात अरोड़ा 1 अगस्त, 2022 को पदभार ग्रहण करेंगे। अरोड़ा की जगह सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक एसएल थायोसेन ITBP प्रमुख की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभालेंगे। गृह मंत्रालय के आदेशों के अनुसार, अरोड़ा 31 जुलाई, 2025 या अगले आदेश तक इस पद पर बने रह सकते हैं।