मुंबई के फेमस डब्बा वालों की मदद के लिए आगे आए संजय दत्त और सुनील शेट्टी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
कोरोना महामारी के कारण बुरे दौर से गुजर रही मुंबई के फेमस डब्बा वाला सर्विस की मदद के लिए बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और सुनील शेट्टी आगे आए हैं। ये दोनों एक्टर्स महाराष्ट्र के टैक्सटाइल मिनिस्टर असलम शेख़ के साथ मिलकर डब्बावालों के परिवारों को ख़ाना पहुंचा रहे हैं। वहीं सुनील शेट्टी ने बताया, 'पुणे के लिए फूड ट्रक्स भेज दिए गए हैं। इसमें दाल, चीनी, आटा और तेल भेजे गए हैं।'