मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए संजय दत्त लेंगे फिल्मों से ब्रेक
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
मुंबई के लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद संजय दत्त ने कुछ दिनों के लिए काम से ब्रेक लेने की घोषणा की है। इसकी जानकारी देते उन्होंने बताया, 'हाय दोस्तों, मैं कुछ मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए काम से एक छोटा सा ब्रेक ले रहा हूं। मेरा परिवार और दोस्त लोग मेरे साथ हैं, और मैं सभी से निवेदन करता हूं, बिल्कुल भी चिंता ना करें। अनावश्यक रूप से अटकलें भी ना लगाएं।'