संयुक्त किसान मोर्चा ने मांगे न माने जाने पर बैरिकेडिंग तोड़ चंडीगढ़ में घुसने की दी चेतावनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
संयुक्त किसान मोर्चा की अगुआई में किसानों ने भीषण गर्मी में मोहाली में पक्का मोर्चा लगाया। पंजाब सरकार को सुबह तक का अल्टीमेटम देते हुए मोर्चे ने कहा कि मांगे न मानी तो बैरिकेडिंग तोड़ चंडीगढ़ में घुसेंगे। बीते दिन किसानों को सीएम मान से मीटिंग के लिए बुलाया गया था। हालांकि अचानक सरकार ने सीएम से मीटिंग रद्द कर दी। किसानों को अफसरों से मुलाकात के लिए बुलाया गया। जिससे किसानों ने इनकार किया।
