दो से तीन दिनों में संक्रमण में आई कमी तो दिल्ली में हटेंगे प्रतिबंध : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना मामले स्थिर हो गए हैं और जल्द ही संक्रमण कम होने की संभावना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगर अगले दो से तीन दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में कमी आती है, तो दिल्ली में प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। उन्होंने मुंबई से तुलना करते हुए कहा कि वहां मामले घटने लगे हैं। यहां भी यही स्थिति होने की संभावना है।
