सऊदी अरब की हूती विद्रोहियों पर एयरस्ट्राइक चौथे दिन भी जारी, अब तक 77 की मौत, 146 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यमन के हूती विद्रोही ने यूएई की राजधानी आबूधाबी में ड्रोन अटैक किया था, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जिस वजह से अब हूती के विद्रोहियों के खिलाफ अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने एयरस्ट्राइक कर दिया जिसका आज चौथा दिन है। सादा प्रांत हूती विद्रोहियों का गढ़ है जिसके चलते सऊदी गठबंधन ने वहां 59 हवाई हमले किए, जिसमें 146 लोग घायल और 77 की मौत हुई।
