ग्वादर में रिफाइनरी स्थापित नहीं करेगा सऊदी अरब, पाक सरकार को झटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तानी पीएम सऊदी अरब से फिर खाली हाथ लौटे। दरअसल, सऊदी अरब सरकार ग्वादर में रिफाइनरी स्थापित करने से पीछे हट गई है। 2019 में सऊदी अरब सरकार ने ग्वादर में 10 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की थी। विशेष सहायक ताबीश गौहर के मुताबिक, सऊदी अरब सरकार ने हालांकि बलोचिस्तान या कराची के पास एक पेट्रो-केमिकल रासायनिक परिसर के साथ एक रिफाइनरी स्थापित करने का संकेत दिया है।
