सोशल मीडिया पोस्ट के लिए सऊदी की महिला को 45 साल कैद की सजा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सऊदी अरब में एक महिला नूरा अल-क़हतानी को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना महंगा पड़ा। उसको महज सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के कारण 45 साल जेल की सजा सुनाई है। सऊदी अरब में यह दूसरा ऐसा मामला है जिसमें सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर इतनी कठोर सजा सुनाई है। नूरा पर देश के सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचाने और सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था।
