यूपी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के पीएफ में करोड़ों का घपला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मियों के पीएफ में करोड़ों रुपये का घपला हुआ। आउटसोर्सिंग एजेंसियों ने कर्मचारियों के पीएफ तो काटा, लेकिन पैसा खाते में जमा नहीं हुआ। 25 जिलों में मामले सामने आए। स्वास्थ्य महानिदेशक ने सभी सीएमओ व सीएमएस को जांच का आदेश दिया। कई मुख्य चिकित्साधिकारियों ने एजेंसियों को नोटिस जारी करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भी मामले की जानकारी दी है।
