फरवरी के अंत तक जारी हो सकते हैं जेईई मेंस, नीट और सीयूसेट जैसे एग्जाम्स के शेड्यूल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Free press journal
सीबीएसई द्वारा 10वीं और 12वीं के दूसरे टर्म के बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल घोषित होने के बाद स्टूडेंट्स अब जेईई मेंस, नीट और सीयूसेट जैसे एग्जाम्स के शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। अब शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को जल्द से जल्द इन एग्जाम्स के शेड्यूल जारी करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि फरवरी के अंत तक इन एग्जाम्स का शेड्यूल जारी हो सकता है।
