महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्कूल बस खाई में गिरी, 7 लोग घायल, 32 लोग थे सवार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
महाराष्ट्र के रायगढ़ में स्कूल की बस खाई में गिर गई। हादसे में दो स्टूडेंट्स और ड्राइवर समेत सात लोग घायल हो गए हैं। बस में कुल 32 लोग सवार थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र के पालघर में राज्य परिवहन निगम की दो बस आपस में टकराई थीं। हादसे में 20 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे।
