अमेरिका में टिकटॉक पर स्कूलों में गोलीबारी और बम विस्फोट की धमकी, स्कूलें बंद, जांच में जुटी एफबीआई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Threat Post
अमेरिका के प्रमुख शहरों में कल स्कूल पूरी तरह बंद रहे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ जिसमें स्कूलों में गोलीबारी और बम धमाके की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद देश के कई स्कूलों में टीचर्स, बच्चों और अभिभावकों के बीच दहशत बन गई । यह वीडियो ऐसे समय में वायरल हुआ जब अमेरिका में एक मिशिगन के स्कूल में एक छात्र ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी।
