झारखंड में आज से 17 जिलों में खुले स्कूल-कॉलेज, 7 जिलों में थोड़ी पाबंदी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: business standard
कोविड-19 की स्थिति में हुए सुधार को देखते हुए लिए गए फैसले के तहत झारखंड में आज से स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को फिर से खोलने की अनुमति है। हालांकि अभी 17 जिलों में ही सभी कक्षाएं चलेंगी। वहीं 7 जिलों में सिर्फ 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं खुलेंगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में ये फैसला लिया गया।
