राजस्थान में 1 फरवरी से खुलेंगे कक्षा 10 से 12 के लिए स्कूल, रविवार को लगने वाला जनता कर्फ्यू समाप्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
राजस्थान में कक्षा 10 से 12 के लिए एक फरवरी से, कक्षा 6 से 9 के लिए 10 फरवरी से स्कूल खुलेंगे। हालांकि, स्कूल खुलने के बावजूद छात्र-छात्राओं के पास ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी रहेगा। छात्रों को अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही स्कूल में आने की अनुमति होगी। यहां बाजार, अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान अब रात 10 बजे तक खुलेंगे। रविवार को लगने वाला जनता कर्फ्यू समाप्त हुआ।
