हरियाणा में आज से खुलेंगे कक्षा पहली से 9वीं तक के स्कूल, ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business standard
हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राज्य में पहली से 9वीं तक के सभी स्कूलों को 10 फरवरी से खोलने का फैसला लिया है। साथ ही साथ ऑनलाइन क्लास भी जारी रखा जाएगा। हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि जो अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं, वो भेज सकते हैं।जो ऐसा नहीं करना चाहें वो भी इसके लिए स्वतंत्र हैं। ऑनलाइन क्लासेस जारी रहेंगी।
